फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दिन घर के आंगन से निकलनी थी बरात, उसी दिन उठी दूल्हे की अर्थी, परिवार में मचा कोहराम, तस्वीरें

Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर)
विज्ञापन
1 of 5
मृतक युवक वह उसकी प्रेमिका(पत्नी) - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के साहिया में कुनवा (चकराता) निवासी किशन की गुरुवार को जहां धूम धाम के साथ बरात निकलनी थी। वहीं इसके उलट घर के आंगन से उसकी अर्थी उठी। इस दौरान पूरा गांव गमगीन हो गया। उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आंख में नमी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
साहिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि किशन(19) ने एक हफ्ते पहले अपनी प्रेमिका से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। उसके रिश्तेदार और प्रेमिका के रिश्तेदारों के मानने के बाद दोनों की गुरुवार को गांव में धूमधाम से शादी होनी थी। बुधवार को वह शादी में हिस्सा लेने के लिए अपनी प्रेमिका(पत्नी) और अन्य रिश्तेदारों के साथ विकासनगर से गांव जा रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
लेकिन कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास चलती यूटिलिटी से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरे घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी। जवान बेटे की मौत से जहां मां का रो-रो कर बुरा हाल था। 

4 of 5
साहिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं उसकी प्रेमिका(पत्नी) बेसुध थी। उसकी आंखों के सामने ही उसकी जिंदगी उजड़ गई। किशन को गांव स्थित शमशान घाट में अंतिम विदाई दी गई।  चिता को मुखाग्नि देते समय पिता दलिया की आंख भी नम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला
वह यही सोच कर रोए जा रहे थे कि जिस बेटे की आज बरात निकलनी थी आज वहीं वह उसकी चिता को मुखाग्नि देकर उसे अंतिम विदाई दे रहे हैं। किशन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग शमशान घाट पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें