नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
Sun, 14 Sep 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से 12 किमी दूर ऋषिकेश की ओर भीषण बस हादसा हो गया। सभी तस्वीरें: अमर उजाला ब्यूरो।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
यात्रियों से भरी एक बस श्रीनगर के जुयालगढ़ में चंद्रभागा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
इस भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि पंद्रह लोग घायल हुए हैं।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
बस के पानी में गिरने से कई यात्रियों की पानी में डूबने की वजह से भी मौत हो गई। जब बस को क्रेन की मदद से हटाया गया तो पानी में लाशें तैर रही थीं।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
बस के नदी में गिरने से पानी का बहाव रुक गया था और वहां पानी भरने लगा था जिसके चलते वहां झील सी बनने लगी थी।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
पुलिस के साथ ही जुयालगढ़ और मलेथा के ग्रामीणों ने बस के नीचे फंसे 15 घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
बस के नदी में गिरने के करीब एक घंटे तक क्रेन नहीं पहुंच पाई जिस वजह से भी कईयों की पानी में डूबकर मौत हो गई।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
इस दौरान प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रोष भी जताया कि एक तरफ लोग मर रहे हैं और प्रशासन बचाव इंतजाम ही नहीं कर पा रहा है।
नदी में गिरी बस, 16 लोगों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे।