फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से 6 इंच तक जमी बर्फ, तस्वीरों में देखिए मनमोहक नजारा

Sat, 06 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath
केदारनाथ में शुक्रवार दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ हल्की बर्फबारी का सिलसिला दिन भर जारी रहा। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath
धाम में करीब आठ इंच नई बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के कारण यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्य दोपहर बाद बंद करने पड़े। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम चार बजे तापमान मानइस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वीडियो देखें

 
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath
 शुक्रवार सुबह 6 बजे तक केदारनाथ में मौसम साफ था। प्रात: साढ़े दस बजे तक चटक धूप खिली रही। तब तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन बाद में मौसम खराब होने के साथ ही आसमान में घने बादल छाने लगे और बर्फ की तेज फुहारें गिरने लगी।

4 of 6
snowfall in uttarakhand
11 बजे से शुरू हुई हल्की बर्फबारी दिन भर रुक-रुक कर जारी रही। जबकि हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं सहित भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र और दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
snowfall in uttarakhand
धाम में करीब 9 इंच तक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि इतनी ही पुरानी मौजूद है। लगातार गिरती बर्फ के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान सहित डीडीएमए के मजदूरों ने दोपहर बाद कार्य करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम मानइस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार देर रात को भी धाम में करीब डेढ़ घंटे जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें