मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्कीइंग स्लोप के साथ ही कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीनों, स्नो गन मशीन, आर्टिफिशियल लेक, स्नो वीटर, एवरेस्ट ग्रूमर मशीन का निरीक्षण किया। उसके उपरांत गढ़वाल मंडल विकास निगम आवास गृह के सभागार में प्रतियोगिता के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।