फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने अपने ग्राहकों के लिए ये छह नियम बदले, पढ़ लें नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Mon, 11 Dec 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
sbi
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। बैंक ने ये छह बड़े बदलाव किए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
एसबीआई - फोटो : Pintrest
सबसे बड़ा बदलाव बैंक ने ऑनलाइन ट्रांसजक्शन में किया है। बैंक ने अपनी 1200 शाखाओं के कोड, नाम और IFSC कोड बदल दिए हैं। इनके बदले जाने के बाद अब पुराने कोड और नाम काम नहीं करेंगे। जिन शखाओं में यह बदलाव हुआ है उनमें वो बैंक शाखाएं भी शामिल है जिनका हाल ही में विलय हुआ है। इसकी लिस्ट आप https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdf पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
31 दिसंबर 2017 से स्टेट बैंक की एसोसिएटेड बैंकों सहित 6 बैंकों की चेक बुक अमान्य हो जाएगी। SBI के मुताबिक, इन बैंकों के कस्टमर 1 जनवरी 2018 से पहले-पहले मोबाइल बैंकिंग के जरिए या ब्रांच में आकर नई चेकबुक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

4 of 7
आधार कार्ड
भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर्स को 31 दिसंबर, 2017 तक अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य है। जो कस्टमर्स ऐसा नहीं करते हैं, उनका अकाउंट 1 जनवरी से बंद किया जा सकता है। यानी 1 जनवरी के बाद से यूजर अपना अकाउंट से किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
money
भारत सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन और कैशलेस मुहिम को बढ़ावा देने के लिए ट्रांजेक्शन पर लगने वाले सर्विस चार्ज को 80% तक कम कर दिया है। इमिडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के लिए चार अलग-अलग स्लैब बनाए ए हैं। पहला 0 से 1 हजार रुपए, दूसरा 1001 रुपए से 10 हजार रुपए, तीसरा 10001 से 1 लाख रुपए और चौथा 100001 से 2 लाख रुपए का है। पहले स्लैब में किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। दूसरे में 1 रुपए, तीसरे में 2 रुपए और चौथे में 3 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
Debit Card
 एसबीआई अब आपको डेबिट कार्ड पर फोटो लगाने की सुविधा देने जा रहा है। बस इसके लिए ये काम करना होगा। आपको बैंक की sbiINTOUCH ब्रांच में खाता खुलावाना होगा। इसस ब्रांच में खाता खोलने के बाद आपको इन शाखाओं पर कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां लगे DCPK कियोस्क से महज 5 कुछ मिनट में आप अपना फोटो वाला डेबिट कार्ड लग जाएगा।इस शाखा में जाकर आप ‘AOK’ कियोस्क के जरिये मिनटों में अपना बैंक खाता खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
loan
एसबीआई ने ब्याज दर में कटौती करके सबसे सस्ते होम लोन लेकर आया है। बैंक ने लोन सस्ता कर दिया है। वहीं, नई दरें एक नवंबर से लागू हो गई हैं। बैंक से पात्र वेतनभोगी ग्राहकों को 30 लाख तक के होम लोन पर 8.30 फीसद की दर से ब्याज मिलेगा। अन्य कर्जो पर ब्याज दरों में भी 0.05 फीसद तक की कटौती की गई है। एसबीआई के अधिकारी राकेश कंडवाल ने बताया कि, इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के दायरे में आने वाले ग्राहकों को 2.67 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी। वहीं बैंक ने आवास के लिए कर्ज पर अपनी ब्याज दर 0.05 फीसद घटाकर 8.30 प्रतिशत कर दी है। बैंक ने ऑटो लोन की ब्याज दर को भी घटाकर 8.70 फीसद कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें