फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुछ काम है बोलकर पार्षद को बुलाया घर से बाहर और चला दी अंधाधुंध गोलियां, तस्वीरों में देखें

Mon, 12 Oct 2020 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
कार सवार लोगों ने कुछ काम है बोलकर पार्षद को घर से बाहर बुलाया और फिर गोलियों की बारिश कर दी। जिसके पार्षद की मौत हो गई और कार सवार फरार हो गए। भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी को घर से बुलाकर कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
पार्षद प्रकाश धामी के शरीर पर गोली के पांच घाव हैं। सूचना के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश धामी के घर के बाहर आईटेन कार में  तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रकाश को घर के बाहर आता देख खड़े युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी घर की ओर भागने लगे। इसी बीच तीन-चार गोलियां उन्हें लग गई। वह लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से तेजी से फरार हो गए।

4 of 6
- फोटो : amar ujala file photo
इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, रम्पुरा चौकी प्रभारी केजी मठपाल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल प्रकाश को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
बाद में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में कार सवार दो बदमाशों को पुलिस चिन्हित कर रही है। विधयाक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दर्जामंत्री सुरेश परिहार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के साथ ही पार्षद भी पीएम हाउस में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
सपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। इधर शव को पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें पता चलेगा कि कितनी गोली मारी गयी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें