एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों से पता चला है कि चंद्रप्रकाश ने दूसरी शादी की थी लेकिन दूसरी पत्नी घर में नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि इस बाबत चंद्रप्रकाश की बेटियों से पूछताछ की जाएगी। चूंकि पूरा परिवार सदमे में है, इसलिए अभी पूछताछ नहीं की गई है। उधर, कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दूसरी शादी के तथ्य को जांच के दायरे में रखा जाएगा। यदि दूसरी पत्नी होगी तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। चंद्रप्रकाश चूंकि शिवसेना के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं। पुलिस उनके पुराने दोस्तों से भी जानकारी जुटाएगी।
पत्नी ने जहर खाया है और पति ने खुद को गोली से उड़ाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस, जहर और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया है। पुलिस आर्थिक आधार और संबंधों को केंद्र मानकर घटना के कारणों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। -अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, हल्द्वानी