फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों से नहीं लिया सबक: ऋषिकेश में घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं, लोहे की रेलिंग और सुरक्षा बोर्ड भी नदारद, तस्वीरें...

Tue, 07 Sep 2021 07:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लगातार हादसों के बाद भी देहरादून, टिहरी और पौड़ी प्रशासन घाटों पर सुरक्षा कार्य कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

पर्यटकों को ये भी जानकारी नहीं मिल रही कि कौन सा घाट संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है। जानकारी के अभाव में वे यहां अपनी जान गवां रहे हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। 

मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग बहे

पर्यटक स्थल होने के चलते लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, व्यासी, त्रिवेणीघाट आदि स्थल पर्यटकों से पैक रहते हैं। गर्मी से निजात और मोक्षदायिनी के दर्शन करने के लिए सैलानी गंगा घाटों और तटों की ओर रुख करते हैं।

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: जाखन नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, वैकल्पिक मार्ग का आधे से ज्यादा हिस्सा बहा, तस्वीरें...

सिंचाई विभाग की ओर से गंगा घाटों पर लोहे की रेलिंग और चेन तक नहीं लगाए गए हैं। न ही घाटों पर खतरे और पानी की गहराई के साइन बोर्ड की व्यवस्था है। कुछ पक्के घाटों पर सिंचाई विभाग ने कई वर्ष पहले रेलिंग और चेन लगाई थी। लेकिन मरम्मत और रख-रखाव के अभाव में रेलिंग और चेन दोनों ही गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार सुबह श्रीदर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा घाट पर जहां नोएडा के दो पर्यटक डूबे थे, वहां सिंचाई विभाग की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। विभाग की ओर से यदि यहां रेलिंग, चेन, चेतावनी बोर्ड लगाए जाते तो शायद पर्यटक न डूबते। योगनगरी में पर्यटकों के डूबने की अधिकांश घटनाओं में सुरक्षा इंतजामों की कमी ही मुख्य कारण रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
यहां तपोवन स्थित नीमबीच, सच्चाधाम आश्रम घाट, श्रीदर्शन महाविद्यालय घाट, शत्रुघ्नघाट, पूर्णानंद घाट के अलावा लक्ष्मणझूला स्थित बांबेेघाट, गोवाबीच, संतसेवाघाट, किरमोलाघाट, राधेश्यामघाट, मस्तराम घाट, भागीरथी घाट, सीताघाट अतिसंवेदनशील हैं। इसके अलावा ऋषिकेश क्षेत्र में साईंघाट और 72 सीढ़ी भी अतिसंवेदनशील घाट हैं। 

4 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन घाट, परमार्थ निकेतन घाट, वानप्रस्थ घाट के अलावा त्रिवेणीघाट पर्यटकों के लिए सुरक्षित है। ये पक्के घाट हैं। इनमें पर्यटकों की सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग की ओर से अतिसंवेदनशील घाटों पर जंजीरें लगाई गई है। जगह-जगह साइन बोर्ड चस्पा किए गए हैं, उसके बावजूद यदि कोई पर्यटक गंगा में डूब रहा है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं है।
- कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, नरेंद्रनगर सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें