फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परमार्थ पहुंचीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, गंगा पूजा कर लिया आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद

Fri, 11 Nov 2022 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती(ऋषिकेश)
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचीं। जहां उन्होंने गंगा आरती और विश्व शांति हवन में प्रतिभाग किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने अभिनेत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

Dehradun Film Festival: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, इस एक्टर के साथ ली लोगों ने खूब सेल्फी

परमार्थ निकेतन पहुंची अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने कहा कि शाकाहार और योग ही उनकी समग्र फिटनेस कर राज है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म तेहरान के लिए स्वामी चिदानंद से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि बेटियों को शादी से पहले शिक्षित करना जरूरी है। वर्तमान समय में बेटियों को उड़ान भरने के लिए खुले आसमान की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
जहां वह अपने सपनों को साकार कर सके। भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में भारत की बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

4 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
बेटा और बेटी दोनों समान रूप से समाज के अभिन्न अंग हैै। समाज की प्रगति में दोनों की समान भूमिका को देखते हुए आवश्यक है कि बेटियों को भी शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मानुषी का ऋषिकेश से पुराना नाता रहा है। विश्व सुंदरी चुनी जाने से पहले उन्होंने मुंबई में ध्यान व योग की विभिन्न क्रियाओं की तालीम ली थी। तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज ने उन्हें योग सिखाया था। उन्होंने ऋषिकेश में भी योगा सीखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें