फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: जाखन नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, वैकल्पिक मार्ग का आधे से ज्यादा हिस्सा बहा, तस्वीरें...

Tue, 07 Sep 2021 12:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी ने मंगलवार सुबह एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। हाल ही में नदी पर बना मोटर पुल ढहने से हाईवे पर आवागमन की परेशानी बनी हुई थी, वहीं, अब तेज बारिश में वैकल्पिक मार्ग का 300 मीटर से ज्यादा हिस्सा भी बह गया।

उत्तराखंड: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे समेत करीब 126 सड़कें बंद

बीती रविवार शाम को ही इस वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। वैकल्पिक मार्ग के बहने से ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर एक बार फिर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में अब ऋषिकेश, रानीपोखरी, हरिद्वार और देहरादून के बीच वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही मार्ग पर जाम से भी जूझना पड़ सकता है।  

बीती 27 अगस्त को रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने पुल के दो हिस्से धराशायी हो गए थे। आनन फानन जिलाधिकारी ने नदी में वैकल्पिक मार्ग निर्माण, धारा परिवर्तन और बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए आपदा अधिनियम के तहत विशेष अनुमति जारी की थी। 

रविवार को कच्चे वैकल्पिक मार्ग को तैयार कर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था, लेकिन पहाड़ों में बारिश के बाद मंगलवार अलसुबह जौलीग्रांट की ओर के छोर पर वैकल्पिक मार्ग का एक बड़ा हिस्सा नदी के सैलाब में बह गया।
विज्ञापन

2 of 5
जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश के सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि पहाड़ों में बारिश के चलते जाखन नदी उफान पर आ गई। जिससे मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। साथ ही उच्च अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के बहने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला
उधर, विदालना और घमंडपुर वैकल्पिक मार्ग भी नदी में पानी आने चलते बंद हो गया है। इसके चलते अब पुलिस ने रानीपोखरी में बैरिकेड लगा दिए। साथ ही वाहनों को भी लौटाया जा रहा है। सभी वाहन अब नेपाली फार्म होते देहरादून के लिए आवागमन कर रहे हैं।

4 of 5
जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वैकल्पिक मार्ग खोलने के बाद सोमवार को मार्ग पर यातायात का अधिक दबाव देखने को मिला। दोपहिया वाहनों से लेकर सवारी विक्रम और कारों की आवाजाही अधिक देखने को मिली थी। इस बीच लोनिवि ने वैकल्पिक मार्ग की मजबूती के लिए भी काम तेज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाखन नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग बहा - फोटो : अमर उजाला
पानी की निकासी के लिए करीब 40 पाइपों को बिछाने के लिए काम शुरू हो गया था। करीब 600 मीटर के इस मार्ग को मजबूत रूप देने के लिए फिलिंग आदि भी की जा रही थी। कच्चे काजवे को पक्का रूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा था। लेकिन पुल ढहने से अब विभाग की मुसीबतें भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें