फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 74 साल बाद हिमवीरों ने माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा, पहली बार पहुंचा कोई भारतीय दल

Tue, 07 Sep 2021 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

समुद्रतल से 21050 फीट ऊंचाई पर स्थित इस चोटी को फतह करने के लिए आईटीबीपी के 46 सदस्यीय दल को डीआईजी अपर्णा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन
1 of 5
माउंट बलबला पर पहली बार पहुंचा कोई भारतीय दल - फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी के हिमवीरों ने पहली बार हिमालय की माउंट बलबला पीक को फतह कर वहां तिरंगा फहराया। पहली बार कोई भारतीय दल इस चोटी पर पहुंच पाया है। 74 वर्ष पहले 25 अगस्त 1947 को स्विट्जरलैंड के दल ने इस चोटी को फतह किया था। 

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रेक में शामिल कालिंदी खाल के लिए कोलकाता का ट्रैकिंग दल रवाना, देखें तस्वीरें...

समुद्रतल से 21050 फीट ऊंचाई पर स्थित इस चोटी को फतह करने के लिए आईटीबीपी के 46 सदस्यीय दल को डीआईजी अपर्णा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। चार सितंबर को पांच जवान और एक गाइड आखिरी बेस कैंप से चोटी को फतह करने के लिए निकले थे, जबकि अन्य बेस कैंप में ही रहे।

यह भी पढ़ें... सफलता: उत्तराखंड की बेटी शीतल समेत पांच भारतीयों ने माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

सुबह दल जब चोटी फतह करने निकला तो जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद जवान दोपहर दो बजे बलबला की चोटी पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के मनीष ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, क्षेत्र में खुशी की लहर, तस्वीरें 
विज्ञापन

2 of 5
आईटीबीपी के जवानों ने फतह किया माउंट बलबला - फोटो : अमर उजाला
यहां पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाकर जश्न मनाते हुए उन्होंने भारत माता की जय... और आईटीबीपी की जय... के नारे लगाए। यह चोटी बहुत खतरनाक मानी जाती है। यही कारण है कि 74 साल तक कोई भी इसे फतह करने में सफल नहीं रहा।
विज्ञापन

3 of 5
आईटीबीपी के जवानों ने फतह किया माउंट बलबला - फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी की तरफ से बताया गया कि चोटी को जहां से फतह करना था वहां चढ़ने के लिए फेस नहीं था। बाद में जिस रास्ते स्विट्जरलैंड का पर्वतारोही दल गया था। उसी रास्ते से ही जवानों को चोटी फतह करनी पड़ी।

4 of 5
आईटीबीपी के जवानों ने फतह किया माउंट बलबला - फोटो : अमर उजाला
46 सदस्यीय दल में चोटी को फतह करने वालों में कंपनी कमांडर भीम, सिपाही प्रवीण, सिपाही प्रदीप, सिपाही सुनील, पर्वतारोही गाइड राजेंद्र सिंह मर्तोलिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईटीबीपी के जवानों ने फतह किया माउंट बलबला - फोटो : अमर उजाला
गाइड राजेंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि माउंट बलबला चोटी बेहद खतरनाक है। जब वे चोटी पर पहुंच रहे थे तो वहां का तापमान माइनस 30 डिग्री से भी कम था। चोटी पर सदियों पुराना ग्लेशियर है। यहां पर 90 डिग्री पर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें