फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत

Mon, 02 Jan 2023 10:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 26 जनवरी को ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जाना।

उन्होंने बताया कि ऋषभ के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके परिजन भी इलाज से संतुष्ट हैं। सीएम धामी ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में ऋषभ के स्वास्थ्य में और सुधार आएगा।

पीठ में काफी रगड़ होने से ऋषभ को दर्द की परेशानी हो रही है। ऋषभ ने जान बचाने वालों का आभार जताया। सीएम से बातचीत में ऋषभ ने बताया कि उन्हें कार चलाते समय कुछ गड्ढ़ा या काली चीज दिखी। इसकी वजह से कार बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राईवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत सिंह को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
ऋषभ की जान बचाने वाले ड्राईवर, कंडक्टर को उत्तराखंड पुलिस भी सम्मानित करेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है।

4 of 5
ऋषभ पंत की बहन से बात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
अगर उस दौरान घायल को समुचित उपचार मिल जाए तो जान का जोखिम कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident: आखिरकार 48 घंटे बाद ICU से बाहर आए ऋषभ पंत, प्राइवेट वार्ड में किया शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत की बहन से बात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
चूंकि, रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर ने दुर्घटना के बाद तत्काल कदम उठाते हुए गंभीर रूप से घायल ऋषभ की मदद की। इसलिए गुड समेरिटन योजना के तहत पुलिस उन्हें सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें