मास्टर ब्लास्टर के पसंदीदा क्रिकेटर और युवाओं के दिल पर राज करने वाले ऋषभ पंत की धुआंधार बल्लेबाजी का जश्न मनाते हुए उनके 'घर' से संदेश आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rishabh pant
- फोटो : File
दिल्ली और हिमाचल के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में चल रहे मुश्ताक अली टी-20 मैच में ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर शतक बनाकर दिल जीत लिया। कम गेंदों में शतक बनाने पर मूल रूप से उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत को उनके फैंस ने बधाई दी है।
विज्ञापन
3 of 5
rishabh pant
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि ऋषभ एक सुलझे हुए क्रिकेटर है । दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। वे ऐसे ही देश का नाम रोशन करेंगे तो इससे देश के अन्य युवाओं में भी क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
4 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : AmarUjala
खुशी मनाने वाले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के पदाधिकारियों ने बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि युवाओं को ऋषभ से प्रेरणा लेनी चाहिए।