अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध देवभूमि में एक ऐसी जगह है जहां माना जाता है कि एक अफसर का भूत उसमें आज भी रहता है। हम आपको डरा नहीं रहे, लेकिन लोकोक्तियों पर गौर करें तो ऐसा ही है।
विज्ञापन
2 of 6
DFO haunted bungalow in chakrata
हिमालय की चोटियों से घिरा चकराता छावनी क्षेत्र में बना यह बंगला भूतिया बंगले के नाम से जाना जाता है। 1860 में ब्रिटीश आर्मी द्वारा छावनी का निमार्ण कराया गया। यह क्षेत्र राजधानी देहरादून के लगभग 100 किमी. दूर है।
विज्ञापन
3 of 6
DFO haunted bungalow in chakrata
1888 में यहां देवदार की लड़की से चकराता के डीएफओ के लिए एक बंगला बनाया गया। इस बंगले में ब्रिटिश काल के कई अफसर रहे। आज भी यह बंगला उतना ही नया और व्यवस्थित दिखता है।
4 of 6
DFO haunted bungalow in chakrata
लेकिन बाद में इस बंगले में अफसरों ने रहने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा कहा जाता है कि बंगले में कोई आत्मा रहती है जो कई लोगों ने देखी है। कहा जाता है कि एक परिश्रमी ब्रिटिश आईएफएस अफसर यहां लंबे समय तक रहा।
विज्ञापन
5 of 6
DFO haunted bungalow in chakrata
माना जाता है कि बंगले में दिखाई देने वाली आत्मा उसी की है। जो बंगले में घूमती दिखाई दी गई है। लेकिन कई लोग इसका खंडन भी करते हैं।
इसके साथ ही इस 'गोरा साहब' की आत्मा के इस बंगले में घूमने की कहानी भी स्थानीय लोगों द्वारा कही जाती रही है। कुछ का कहना है कि उन्होंने रात में बंगले में किसी आत्मा को डेस्क पर काम करते देखा है।
(अमर उजाला का इन तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। यह केवल लोकोक्तियों के आधार पर पेश किए गए हैं)