देवभूमि और वीरभूमि के नाम से प्रख्यात उत्तराखंड में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को मनाया गया। तस्वीरों में देखें राज्य में कैसे मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस...
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजा रोहण कर राज्य को संबोधित किया।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया।
4 of 10
- फोटो : amar ujala
फिर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां से वह परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने भारत विकास परिषद के सामूहिक वंदेमातरम गायन में भी शिरकत की।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
इसके पहले देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ध्वजारोहण किया। बागेश्वर पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा फहराया व परेड की सलामी ली। मंत्री द्वारा सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी के बहुउद्देशीय भवन में सीओ बीएस धोनी ने झंडारोहण किया। हल्द्वानी कोतवाली में झंडारोहण के उपरांत कोतवाल संजय कुमार ने शपथ दिलाई। हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह व एसडीएम विवेक राय ने झंडारोहण किया।
8 of 10
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी नगर निगम प्रांगण में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने कर्मचारियों को संबोधित किया। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने झंडारोहण किया।
9 of 10
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में गणतंत्र दिवस पर डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया व शपथ दिलाई। रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्व पांडेय ने झंडारोहण किया।
टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, चेयरमैन विपिन वर्मा ने झंडारोहण किया। बाजपुर में शहीद ऊधमसिंह कांबोज चौक पर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।