फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सबक सिखाने के लिए दी थर्ड डिग्री, फिर 22 गोलियों से छलनी कर डाला सीना, इतना सा था उसका कसूर

Wed, 07 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
1 of 7
ranvir
क्या कसूर था उसका कि पहले थर्ड डिग्री थी और फिर उसका शरीर गोलियों से छलनी कर डाला। पढ़िए...

2 of 7
ranveer encounter
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में तीन जुलाई 2009 को हुए रणवीर एनकाउंटर की कहानी भी दूसरी कई मुठभेड़ों से अलग नहीं थी।  दारोगा और रणवीर की कहा-सुनी हुई और बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की हो गई। किसी ने इस हंगामे की जानकारी कंट्रोल रूम पर दे दी। पुलिस रणवीर को पकड़कर चौकी ले गई। रणवीर के परिजनों का आरोप है कि यहां पर उसे थर्ड डिग्री देकर टार्चर किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

3 of 7
ranveer encounter
अपना जुर्म छुपाने के लिए पुलिस उसे गाड़ी में डालकर लाडपुर-रायपुर के जंगल में ले गई, जहां पर फर्जी मुठभेड़ की कहानी गढ़कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस कहानी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तस्दीक करती है। रिपोर्ट में कहा गया था कि रणवीर के शरीर में 28 चोटें पाई गई थी। करीब 22 गोलियों रणवीर के सीने में उतार दी गयी थी। इसी हकीकत को आधार बनाकर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जंग लड़ी।

 

4 of 7
ranveer encounter
दोपहर के समय पुलिस वायरलेस पर संदेश जारी होता है कि मोटर साइकिल सवार तीन बदमाश आराघर चौकी प्रभारी जीडी भट्ट से सर्विस रिवाल्वर लूटकर भागे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर ललकारा तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। पुलिस की 29 राउंड फायरिंग में से 22 ने रणवीर के शरीर को छलनी कर दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस बहादुरी की पोल पट्टी खोल दी। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह मुठभेड़ उत्तराखंड के लिए बड़ा कलंक बन जाएगी।

5 of 7
ranveer encounter
उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में तीन जुलाई 2009 का दिन काली स्याही से लिखा गया। मसूरी में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के होने के कारण देहरादून में पुलिस अलर्ट पर थी। दोपहर के समय अचानक कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि चेकिंग के दौरान आराघर चौकी प्रभारी जीडी भट्ट से बाइक सवार तीन बदमाश सर्विस रिवाल्वर लूटकर ले गए हैं। आसपास के थानों की पुलिस को बदमाशों की घेराबंदी करने को कहा गया। लगातार सूचना मिलती रही कि पुलिस बाइक सवाराें का पीछा कर रही है।


 
विज्ञापन

6 of 7
ranveer encounter
लाडपुर के जंगल में घेराबंदी के बीच बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग होने की बात कही जाती है। कुछ समय बाद पुलिस दावा करती है कि रणवीर निवासी खेकड़ा बागपत मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में 29 राउंड फायरिंग का दावा किया था। मुठभेड़ के दो दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि रणवीर पर तीन फुट की दूरी से गोली चलाई गई थी।


 
विज्ञापन

7 of 7
फायरिंग
रणवीर के शरीर पर आईं 28 चोटें और ब्लेकनिंग ने मुठभेड़ को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था। जहां एक ओर पुलिस मुठभेड़ को सही ठहरा रही थी वहीं छह जुलाई को रणवीर के पिता रविन्द्र सिंह ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता रविन्द्र सिंह ने उस समय कसम खाई थी कि वह दोषियों को सजा दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।

 
Next
AU ऐप में पढ़ें