फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेंड पर यात्री के बैग से निकले सोने के इतने गहने, देखते ही पुलिस के उड़ गए होश

Wed, 07 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
gold
रोडवेज बस अड्डे पर एक यात्री के बैग से इतने सारे सोने के गहने निकले कि देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। तस्वीरें देखिए...

 
विज्ञापन

2 of 5
gold
हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से सहारनपुर के एक सर्राफ का जेवर से भरा बैग बच गया।  मिरगी का दौरा पड़ने से सर्राफ बेहोश हो गया था। पुलिसकर्मियों ने सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जौलीग्रांट के लिए रैफर कर दिया गया। हरिद्वार कोतवाली के सिपाहियों की कार्यशैली को हर कोई सराहना कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
gold
मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर शाम को साढ़े छह बजे यूपी रोडवेज की एक बस पहुंची। बस से उतर रहा एक यात्री अचानक ही बेहोश हो गया। हल्ला मचने पर बस अड्डा परिसर में मौजूद चेतक पुलिसकर्मी हीरा सिंह भौर्याल और रघुवीर प्रसाद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच गए।

 

4 of 5
gold
दोनों सिपाहियों ने बेहोश हुए युवक के बैग को जब खोलकर देखा तो उसमें सोने के जेवर और करीब पचास हजार की रकम थी। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस 108 से युवक को जिला अस्पताल भेजा। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gold - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी रमेश सैनी ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान पंकज कुमार जैन पुत्र दिनेश जैन निवासी मोहल्ला कायस्तान जिला सहारनपुर के रूप में हुई। उन्होंने सर्राफ संभवत यहां डिलीवरी देने आया होगा। प्रथम दृष्टया उसे मिरगी का दौरा पड़ने की बात चिकित्सकों ने बताई है। परिजन को सूचना दे दी है। सोने के जेवर लिखापढ़ी के बाद सील कर दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें