उत्तराखंड में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के आखिरी दिन सुपर स्टार रजनीकांत रजनीकांत एक बड़ा ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने राजनीतिक दल बनाने या शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
2 of 6
rajinikanth
सुपर स्टार रजनीकांत सोमवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने राजनीतिक दल बनाने या शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
3 of 6
rajinikanth
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है। यहां की वादियां बेहद खूबसूरत हैं। अगर उत्तराखंड से अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो यहां फिल्म जरूर बनाऊंगा और इस फिल्म में नायक का किरदार भी निभाऊंगा। यह वादा है रजनीकांत का।
4 of 6
rajinikanth
सफेद बढ़ी हुई दाढ़ी, सफेद कमीज, क्रीम कलर की लुंगी पहले रजनीकांत से फिल्मों में एक्शन किंग और इस पहनावे की तुलना पर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि यही मेरा असली रूप है। फिल्मों में तो मेकअप का कमाल है। दर्शकों और फैन को मेरा असली रूप भी देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक फिल्म प्रदर्शित होने वाली है। इस दौरान यात्रियों में सुपर स्टार के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने को लेकर होड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
rajinikanth
रजनीकांत सोमवार दोपहर 3.12 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी के पास के गेट से पहुंचे। यहां से सीधे एक्जिक्यूटिव 1 कोच में गए। यहां सीट नंबर 12 उनके लिए आरक्षित थी। उनके साथ वेंकटेश सुब्रह्मण्यम, मुरुगेसन, वीएस हरि, संजय भी थे। 3.35 पर ट्रेन से वह दिल्ली रवाना हो गए।
सुरक्षा में पुलिस, जीआरपी और सीआरपीएफ की कड़ी घेराबंदी थी। रजनीकांत को सीधे कोच के सामने ही उतारा गया। जहां से ट्रेन तक कदम-कदम पर पुलिस फोर्स तैनात थी। इस दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी वाजपेयी, सीपी भैसोड़ा, आरपी सिंह आदि मौजूद थे।