फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से राफ्टिंग व्यवसायी की मौत

Fri, 12 May 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक राफ्टिंग व्यावसायी की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे शिवानंद घाट पर गंगा में एक युवक को डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जल पुलिस ने रेस्क्यू  कर करीब तीन सौ मीटर आगे योग निकेतन घाट तक बह चुके युवक को पानी से निकालकर बाहर ले आए।पुलिस ने बेसुध हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त धर्मपाल सिंह भंडारी 26 पुत्र जगमोहन सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल के रुप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व‌जह से हुई मौत

​वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धीरजमणी बलूनी ने बताया कि मृतक की शिवानंद घाट के समीप एडवेंचर हॉली-डे के नाम से राफ्टिंग कंपनी चलाता था। पूछताछ में परिजनों ने दौरे पड़ने की जानकारी दी है। 

​संभवत: धर्मपाल शिवानंद घाट पर मुहं धोने गया होगा। अचानक दौरा पड़ने से नदी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें