फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी के लिए लकी चार्म साबित हुए चेतन, महज तीन दिन पहले ही आए थे घर

Sun, 04 Jul 2021 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चेतन सिंह असवाल - फोटो : अमर उजाला
चेतन सिंह असवाल नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं। महज तीन दिन पहले चेतन ने धामी के घर पर सहायक के तौर पर काम संभाला। अब चेतन को भी विश्वास नहीं हो रहा कि केवल तीन दिन में उसकी किस्मत भी बदल गई है। कल तक नौकरी के लिए भटक रहे चेतन अब मुख्यमंत्री के घर पर सहायक के तौर पर काम करेंगे। पुष्कर धामी यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में रहते हैं। यहां पहले तल पर उनका निवास और दूसरे तल पर दफ्तर है। तीन दिन पहले उन्होंने यहां देखरेख करने और खाना इत्यादि बनाने के लिए चेतन को काम पर रखा। मूलत: यमकेश्वर, खेड़ा गांव, पौड़ी निवासी चेतन कुछ समय पहले तक नेहरूग्राम में अपना रेस्त्रां चलाते थे। कोरोना और उसके बाद लॉकडाउन के कारण उनका काम ठप हो गया और रेस्त्रां बंद करना पड़ा। करीब दो माह खाली रहने के बाद उन्होंने नौकरी की तलाश की। किसी परिचित की मदद से वो धामी के पास पहुंचे तो काम देने का अनुरोध किया। पिछले तीन दिन से धामी के साथ सिर्फ चेतन ही रहे। उन्होंने बताया कि उनका परिवार नेहरूग्राम में रहता है। वो शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
चेतन ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की जानकारी पड़ोसियों ने दी। नाम घोषित होने के बाद कुछ पड़ोसी पहुंचे और बधाई दी। कुछ लोगों ने उनके फ्लैट के बाहर आतिशबाजी भी की। धामी को गहत के पराठे बहुत पसंद हैं। शनिवार को भी धामी ने नाश्ते में गहत के पराठे ही खाए। दिन में अपनी पसंदीदा मूंग दाल की खिचड़ी खाई। नाम कन्फर्म होने की सूचना मिलने के बाद ही धामी घर से निकले।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यों और रणनीतिक कौशल से 2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए राष्ट्रीय फलक पर छा गए थे। तब दिल्ली में युवा मोर्चा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कृष्ण रेड्डी, वर्तमान में केंद्र में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुष्कर सिंह धामी के राजनीतक कौशल को देखते हुए उन्हें भविष्य का पार्टी का बड़ा चेहरा बताया था। तब भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुष्कर सिंह धामी के कार्यों को काफी सराहा था।

4 of 5
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो में धामी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता मनोज पाठक बताते हैं कि 2004 में युवा मोर्चा की टीम ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए मजबूती से समन्वय का काम किया था। युवा मोर्चा में रहते हुए उन्होंने राष्ट्रभक्त युवाओं की बड़ी फौज तैयार की। उनके कार्यों और व्यवहार से युवा काफी खुश रहता था। मनोज पाठक बताते हैं कि तब धामी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपने राजनीतिक कौशल से सभी राष्ट्रीय नेताओं के चहेते बन गए थे। आरएसएस में भी उनका अच्छा स्थान और सम्मान है। विद्यार्थी परिषद में रहते हुए भी उन्होंने लखनऊ में विद्यार्थियों के बीच अच्छी पैठ बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी 2002 में मुख्यमंत्री कोश्यारी के ओएसडी भी रह चुके हैं। 2004 में वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। राष्ट्रीय नेताओं में राजनाथ सिंह, संघ के बड़े कई बड़े चेहरों के वह काफी करीब रहे हैं।  मनोज पाठक बताते हैं कि आज अपनी टीम के युवा अध्यक्ष रहे धामी के मुख्यमंत्री बनने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने धामी को सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद यहां आतिशी जश्न मनाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। सीएम बनाए जाने की खुशी पर उन्होंने धामी को भी व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें