फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर विभूति की पत्नी बोलीं, आपने झूठ कहा कि मुझसे प्यार करते हो, आप देश से ज्यादा प्यार करते थे

Thu, 21 Feb 2019 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
मेजर विभूति की अंत्येष्टि
पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी शहीद पति को देख गर्व से भर गईं। अंतिम संस्कार के दौरान पहले उन्होंने अपने शहीद पति का माथा चूमा, बोला आई लव यू...जय हिंद मेरे हीरो। 

विज्ञापन

2 of 9
शहीद मेजर को आखिरी सलामी देती पत्नी - फोटो : ani
उन्होंने आगे कहा कि सबको पता है कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। हमेशा आपकी फिक्र रहती थी। आप मुझे मेरी जान से भी प्यारे हो। आपने मुझसे झूठ बोला आप मुझसे ही नहीं बल्कि पूरे देश से प्यार करते थे। सबसे प्यार करते थे। आपने देश के लिए अपनी जिंदगी दे दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी से निवेदन करती हूं कि वे सहानुभूति न रखें, बल्कि बहुत मजबूत बनें, क्योंकि यह वीर हमारे यहां खड़े किसी भी व्यक्ति की तुलना में बहुत बड़ा है।


वीडियो देखें:

विज्ञापन

3 of 9
martyr major vibhuti wife
देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे दी। आप सच में हीरो हो। मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मैं आपकी पत्नी हूं। मेरा पति वीर है। मेरा ही नहीं बल्कि पूरे देश का हीरो है। आज जा रहे हो लेकिन याद रखना आप मुझसे कभी दूर नहीं हो सकते। हमेशा मेरे साथ रहोगे। 

4 of 9
martyr major vibhuti - फोटो : अमर उजाला
एक अमर प्रेम की तरह। जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं सिर्फ आपको ही प्यार करूंगी। मैं सबसे प्रार्थना करती हूं कि वह इस वीर की शहादत पर सुहानूभुति न जताएं। इस नौजवान की कुर्बानी, जिम्मेदारी, देश के प्रति अहसास को समझें। यूआर माई हीरो, आई लव यू। जय हिंद।
विज्ञापन

5 of 9
martyr major vibhuti
निकिता का यह वीर रूप देखकर आसपास खड़े लोगों की आंखों में आंसू आ गए। मंगलवार को घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई तो हजारों की संख्या में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मीलों तक साथ चले। हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 9
martyr major vibhuti wife
हर किसी के दिल में दून के बेटे को खोने का दर्द था। आंखों में आंसू थे। मंगलवार को बारिश के बावजूद घर के बाहर हुजूम जुट गया। लोग सड़क के अलावा आसपास की छतों पर चढ़ गए। भारत माता की जय, शहीद मेजर अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों के बीच करीब 9:50 बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। 


विज्ञापन

7 of 9
martyr major vibhuti
उन्होंने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हर किसी के दिल में बेटे के खोने का दर्द था। सबकी आंखें नम थीं। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले शहीद की पत्नी अंतिम दर्शन करने आई। पहले तो टकटकी लगाकर खड़ी रही। देखती रही। शायद मन में सवाल था कि मेरा मेजर कब उठेगा? फिर एकाएक मेजर के चेहरे के पास अपना मुंह किया और जोर से आई लव यू बोला। 

8 of 9
martyr major vibhuti - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर के गाल पर हाथ लगाया और चूम लिया। निकिता आंखों से आंसू गायब थे। चेहरे पर पति के शहीद होने का गर्व झलक रहा था। पति को सैल्यूट किया। बेटी के पिता फफकने लगे तो उन्हें रोका, पापा, जाने दो उन्हें, वह देश के हीरो हैं। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। निकिता का यह वीर रूप देखकर सबकी आंखें नम हो गई। 
विज्ञापन

9 of 9
martyr major vibhuti
शहीद की शहादत ने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया। घर से अंतिम यात्रा निकली तो सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक लोग हाथों में पुष्प लिए खड़े थे। जहां से शहीद का पार्थिव शरीर गुजरा, लोगों ने पुष्प अर्पित किए। जहां-जहां से कारवां गुजरा, वहीं लोगों ने भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें