फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देहरादून: शहर कोतवाल के भाई की हत्या पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए गई जान

Tue, 19 Mar 2019 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वसंत विहार क्षेत्र में शहर कोतवाली निरीक्षक शिशुपाल नेगी के मौसेरे भाई जयकरण सिंह रौतेला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया और बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि 15 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर जयकरण की हत्या की गई। आरोपियों पूर्णानंद गोदियाल उर्फ बबलू (36) पुत्र भागवत प्रसाद गोदियाल निवासी देहरादून और सुरजीत (40) पुत्र बगतावर सिंह दोनों निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

3 of 5
एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार देर रात गोलियों से भूनकर जयकरण सिंह रौतेला हत्या कर दी गई। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। सोमवार सुबह जयकरण का शव शुक्लापुर में सड़क किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। उनकी कार प्रेमनगर में बैंक के पास से लावारिस अवस्था में बरामद हुई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने दो संदिधों से पूछताछ की और आज हत्याकांड का खुलासा किया।

4 of 5
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वसंत विहार थाना क्षेत्र के शुक्लापुर प्राइमरी स्कूल के पास सोमवार सुबह सात बजे के करीब शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

5 of 5
प्रॉपर्टी डीलर है मृतक
जयकरण को सिर और सीने पर गोलियां मारी गई थीं। घटनास्थल से पुलिस को पांच कारतूस मिले थ। मौसेरे भाई जयकरण की हत्या की खबर पर शहर कोतवाली निरीक्षक शिशुपाल नेगी भी मौके पर पहुंचे। प्रॉपर्टी डीलर की कार प्रेमनगर में एसबीआई बैंक के पास लावारिस अवस्था में खड़ी मिली थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें