फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऐसे खुला कोतवाल के भाई की हत्या का राज, गोलियों से भूनकर उतारा था मौत के घाट, देखिए...

Mon, 18 Mar 2019 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 5
मृतकी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में शहर कोतवाल के मौसेरे भाई जयकरण सिंह रौतेला की हत्या में ‘तीसरी आंख’ ने पुलिस की मुश्किलों को आसान कर दिया है। कत्ल से करीब एक घंटा पहले रौतेला को ले जाते स्कूटी सवार दो लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है, जो काफी समय से प्रापर्टी डीलर के हम प्याले थे। 

2 of 5
प्रॉपर्टी डीलर है मृतक
फुटेज के आधार पर पुलिस को उनकी पहचान करने में देरी नहीं हुई। एक के बाद एक कैमरे में आई उनकी मौजूदगी से हत्या की कहानी से पर्दा उठता चला गया। हालांकि समय को लेकर कैमरों में 15 से 20 मिनट का अंतर जरूर है। पुलिस के मुताबिक मोहनपुर निवासी जयकरण सिंह रौतेला प्रापर्टी डीलिंग के साथ ब्याज पर रकम देने का काम करते थे। 

3 of 5
जांच करते पुलिस अधिकारी
रौतेला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उनके करीबियों से प्रापर्टी विवादों को लेकर बातचीत की, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। इसी बीच खबर मिली कि जयकरण की कार प्रेमनगर एसबीआई बैंक के पास खड़ी है। पुलिस को बैंक के सीसीटीवी कैमरे से सुराग मिलने की उम्मीद जग गई। 

4 of 5
हत्या से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फुटेज खंगाला तो मन की मुराद पूरी होती चली गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जयकरण और उनके दो साथियों ने रात में प्रेमनगर के एक ठिकाने पर शराब का सेवन किया था। जहां पर उनके बीच किसी तरह का विवाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब प्रापर्टी डीलर स्कूटी पर दो साथियों के साथ बीच में बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि कार बैंक के पास खड़ी रही। 
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : अमर उजाला
आगे चलकर पुलिस ने अन्य कैमरे खंगाले तो वहां भी उनकी उपस्थिति दर्ज हुई। पुलिस संबंधित के ठिकानों पर पहुंची तो वे गायब मिले, जिससे शक और गहराता चला गया। पुलिस काफी प्रयास के बाद दो संदिग्धों को पकड़कर ले आई, जिनसे देर रात तक पूछताछ का सिलसिला जारी था।
Next
AU ऐप में पढ़ें