फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : पहली ही बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार, मलबे से पटी सड़क, तस्वीरें...

Thu, 10 Jun 2021 12:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में प्री-मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों को खौफजदा कर दिया है। यहां मालदेवता में बादलों ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बुधवार देर रात राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई। जिस वजह से देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा आ गया।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर : बरसाती नाले ऊफान पर, कई हाईवे बंद, दून में मलबे से पटा मालदेवता

यहां कई घरों और दुकानों में भी मलबा भर गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौका मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी देखें...  उत्तराखंड : भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट लिपुलेख सड़क पर पहाड़ी दरकी, तस्वीरों में देखें खतरनाक मंजर

फिलहाल गुरुवार को राजधानी देहरादून में बारिश रुकी हुई है और बादल छाए हुए हैं। इसी तरह कुमाऊं और गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में भी बादल छाए हुए हैं। यहां लोग उमस से परेशान हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में 12 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

4 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, टिहरी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालदेवता क्षेत्र में भारी मलबा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों ने 13 जून को भी देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें