फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Attack: सेहरा सजने से पहले ही बेटे ने दिया देश के लिए बलिदान, पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी मां, तस्वीरें

Mon, 25 Dec 2023 01:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
बेटे के पार्थिव शरीर को देख बिलख पड़ी मां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदानी गौतम कुमार का पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचा। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां सेना ने बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।

साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद बलिदानी के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों की आंखें भर आईं। मां बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही बिलख पड़ी। गौतम की शादी होने वाली थी। सेहरा सजने से पहले ही बेटे के बलिदान की खबर से पूरे परिवार में मातम है।

Poonch Attack: उत्तराखंड पहुंचे बलिदानी गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

2 of 5
शहीद गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला
गौतम वर्ष 2014 में सेना के 89 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। वह पिछले दो साल से जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात थे। एक दिसंबर को ही वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था और 16 दिसंबर को फिर ड्यूटी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में उसकी सगाई ऋषिकेश में हुई थी, पूरा परिवार शादी को लेकर उत्साहित था। लेकिन, बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर उन्हें गौतम के बलिदान की खबर दी, जिससे पूरे परिवार सदमे में है।

4 of 5
शहीद गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। वह शिक्षा विभाग में थे। माता नीलम देवी गृहणी हैं। गौतम चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। राहुल भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदान हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें