हल्द्वानी में लूट की घटना के बाद पुलिस ने सड़क किनारे बैठे तीन युवकों को पकड़ लिया और खूब पिटाई की। इस बात की सूचना मिलते ही शहर भर में कोहराम मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
protest
हल्द्वानी में लूट की घटना के बाद चेकिंग के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने सोमवार रात तीन युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
3 of 11
protest
पूछताछ के दौरान युवकों की पिटाई का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लोगों ने रोडवेज के सामने चक्का जाम कर दिया।
4 of 11
protest
सपा नेता शोएब सिद्दीकी सहित तीन लोगों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
5 of 11
protest
थाने से पकड़े गए युवकों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर लोगों ने यहां भी जमकर हंगामा किया। बाद में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के निलंबन के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
6 of 11
protest
सोमवार रात कार लूट की घटना के बाद चेकिंग के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल पर बैठे सारिक हुसैन, आरिश और फैसल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों से काठगोदाम थाने में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
7 of 11
protest
इस बीच, बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा ने आरोप लगाया कि उसके साथियों को पुलिस पीट रही है। यह खबर बनभूलपुरा में फैलते ही लोगों की भीड़ रोडवेज के सामने हाईवे पर उतर गई।
8 of 11
protest
सपा के प्रदेश महासचिव शोएब सिद्दीकी सहित तीन लोगों ने जाम के बीच आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
9 of 11
protest
इस बीच, पुलिस ने तीन युवकों को थाने से छोड़ दिया। उवैस ने तीनों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
10 of 11
protest
समर्थकों ने तीनों की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए स्थानांतरित कराया। अंत में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने सपा नेता शोएब सिद्दीकी को कोतवाली में बातचीत के लिए बुलाया।
कोतवाली थाने में सपा नेता शोएब अहमद सिद्दीकी के समक्ष सीओ ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को निलंबित करने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग शांत हुए।