गंगोत्री के आगे गंगा के उद्गम गोमुख के पास शिवलिंग चोटी पर ट्रेकिंग करने गए पोलैंड के दो पर्वतारोही वहां फंस गए है। इसकी सूचना आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल को मिलने उन्होंने तत्काल एक विशेष दल गठित कर चौकी भोजवासा से रवानगी के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Rain washed away mouth of Gomukh
पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल 22 सितंबर को गंगोत्री से तपोवन के लिए रवाना हुआ था। 24 सितंबर को यह दल गोमुख होते हुए पांच किमी आगे तपोवन पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
trekking in uttarakhand
- फोटो : demo pic
तपोवन में बेस कैंप कर शिवलिंग पीक के लिए गए ग्रेग (46) और ल्यूकस (42) ने 25 सितंबर को शिवलिंग चोटी की चढ़ाई शुरू की थी। यह चोटी समुद्रतल से 6543 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। तपोवन से छह किमी आगे दल ने अपना बेस कैंप बनाया और अभियान पर निकल पड़े।
4 of 5
trekking in uttarakhand
- फोटो : डेमो फोटो
गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार ने बताया कि शिवलिंग हिमशिखर पर पोलैंड के दो निवासियों के फंसे होने की सूचना पर वन विभाग और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम रवाना हो गई है।
बुधवार को एक हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए शिवलिंग चोटी पर गया था, लेकिन हेलीकॉप्टर की वहां लैंडिंग नहीं हो सकी। टीम के मौके पर जाने से ही दल के फंसे होने की पुख्ता जानकारी मिल पाएगी।