देहरादून में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों से जनता को बांधे रखा
1. गढ़वाली भाषा में शुरुआत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही गढ़वाली लोक भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की तो सभी ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। उनके इस अंदाज ने सबको मुग्ध कर दिया।
2. डबल इंजन की सरकार : पीएम मोदी ने जैसे ही जनता से पूछा कि बताओ डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में काम किया या नहीं किया, इस पर पूरे मैदान से आवाज आई, किया।
3. कविता से किया मुग्ध : पीएम मोदी ने अपनी कविता है भाग्य मेरा, सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं...से सबका मन मोह लिया। सभी ने कविता बड़े ध्यान से सुनी और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
4. उत्तराखंड प्राथमिकता : जब पीएम मोदी ने उत्तराखंड में खर्च की गई रकम को आधार बनाकर जनता से पूछा कि बताइए, हमारे लिए उत्तराखंड प्राथमिकता है कि नहीं है? आपको विश्वास हो रहा है कि नहीं हो रहा है? हमने करके दिखाया है कि नहीं दिखाया? हम जी-जान से उत्तराखंड के लिए काम करते हैं कि नहीं करते हैं?...तो लोगों ने खूब हां में हां मिलाई।
5. पहाड़ क पाणी पर बजी तालियां: अपने भाषणा के बीच में जब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं गर्व से कह सकता हूं उत्तराखंड क पाणी और जवनि उत्तराखंड क काम ही आली! तो सभा में जमकर तालियां बजी। उनके इस अंदाज के सभी कायल हो गए।