फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश एम्स, पहली नवरात्र पर देश को दिया प्राणवायु का तोहफा, तस्वीरें

Thu, 07 Oct 2021 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स में गुरुवार को ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने एम्स से ही वर्चुअली देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर प्राणवायु का उपहार भी दिया। पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड ने अनेक लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उत्तराखंड की भूमि मेरे कर्म और मर्म की भूमि है। यहां से मेरा नाता सत्व का भी है और तत्व का भी है।बीस साल पहले मुझे आज के ही दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिली थी और आज के दिन उत्तराखंड आना मेरा सौभाग्य है। यहां आकर नई ऊर्जा मिलती है। जहां योग और आयुर्वेद की शक्ति से जीवन को आरोग्य बनाने का समाधान हुआ है, आज वहीं से देश भर के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ है। आज मैं देवभूमि उत्तराखंड से देश को 35 ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे पास तीन हजार विश्वस्तरीय जांच लैब हैं। कभी मास्क और दवाओं के आयात के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर थे। आज भारत मास्क और दवाएं निर्यात कर रहा है। दूरस्थ गांवों में भी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा पहुंची है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि एक लाख से अधिक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के लिए प्रधानमंत्री कोष से रुपए दिए गए। अब देश को करीब चार हजार नए ऑक्सीजन प्लांट मिलने जा रहे हैं।

4 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
देश के अस्पताल पहले से ज्यादा सक्षम हो रहे हैं। यह गर्व की बात है कि कोरोना वैक्सीन की 93 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं और जल्द ही हम 100 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन के निर्माण के साथ उसका ट्रांसपोर्टेशन भी मुश्किल होता है। पूर्वी भारत में सबसे अधिक ऑक्सीजन निर्माण होता है। लेकिन दूसरी लहर के दौरान उत्तर और पश्चिम भारत में ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत थी।
विज्ञापन

6 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : एएनआई
आज देश के हर जिले के पास अपना पीएसए ऑक्सीजन प्लांट है। आने वाले समय में राज्य सरकार और केंद्र के प्रयासों से भारत में पीएम केयर्स के तहत चार हजार नए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित होंगे। हमारा देश और यहां के अस्पताल अब काफी सक्षम हो गए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि भारत ने कोविन प्लेटफॉर्म बनाकर पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया है कि इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण कैसे होता है।

8 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : एएनआई
भारत में पहले छह एम्स थे। आज देश में 22 एम्स हैं। सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। उत्तराखंड में भी पिथौरागढ़, हरिद्वार, रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

9 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाते हुए दिखे। वहीं उन्हाेंने एम्स ऋषिकेश में बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

10 of 10
पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा - फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में उन्होंने सेना और देश की सुरक्षा में उत्तराखंड के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में उत्तराखंड की विशेष भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें