फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बसे देश के इस आखिरी गांव में दीपावली मनाएंगे PM मोदी

Fri, 28 Oct 2016 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
PM in Mana village
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर स्थित देश के आखिरी गांव माणा में मनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
narendra modi - फोटो : p
प्रधानमंत्री ने इस बार दीपावली देशी की सीमा पर बसे इस गांव में आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाने का फैसला किया है। गौरतलब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी हर दीपावली देश के विभिन्न इलाके में मनाते रहे हैं।
  PM Narendra Modi will celebrate #Diwali in Uttarakhand's Mana town: Union Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/hV3RBEHm7a — ANI (@ANI_news) October 28, 2016
विज्ञापन

3 of 7
PM NARENDRA MODI
प्रधानमंत्री के साथ दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि डोवाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित एक गांव के रहने वाले हैं। हालांकि अभी प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना शासन के पास नहीं है।

4 of 7
mana village
चारधामों में से प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से कुछ दूरी पर स्थित यह गांव सुरम्य वादियों के बीच बसा हुआ है।  प्रधानमंत्री के आने की सूचना से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

5 of 7
बदरीनाथ धाम - फोटो : AmarUjala
माणा गांव उत्तराखंड में चमोली जिले में प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम में पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
mana village
माणा देश की सीमा पर स्थित आखिरी गांव है। इसके बाद चीन का तिब्बत प्रांत शुरू हो जाता है। कुछ दिन पहले ही यहां भारतीय वायुसेना ने पहली बार हवाई अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
इस गांव से होकर गुजरने वाले माणा पास के रास्ते पहले तिब्बत और भारत के बीच व्यापार के बीच व्यापार होता था। बाद में चीन ने इस व्यापारिक मार्ग को बंद कर‌ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें