फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई महिला, देखने वाले रह गए सन्न

Thu, 27 Oct 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के हल्द्वानी में भरी सभा में एक महिला मदद की गुहार लगाते हुए सीएम रावत के पैरों में गिर गई। वन भूमि की पेच के कारण स्कूलों को ग्रांट न मिलने से आहत महिला ने एफटीआई में मुख्यमंत्री के पांव पकड़ लिए।
विज्ञापन

2 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
महिला मुख्यमंत्री के पांव पकड़कर बिलखने लगी। सीएम के पैरों पर महिला को बैठा देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। महिला ने स्थानीय विधायक एवं श्रम मंत्री को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

3 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
एफटीआई ग्राउंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत आण काथ क्विज प्रतियोगिता देख रहे थे। बिंदुखत्ता निवासी उमा पांडे अचानक मुख्यमंत्री रावत के पास पहुंची और उनके पैर पकड़ लिए। उमा उनके पैरों पर सिर रखकर रोने लगी।

4 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
उमा ने कहा कि बिंदुखत्ता में आदर्श इंटर कॉलेज, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाट कालिका इंटर कालेज, चित्रकूट उच्चतर माध्यमिक स्कूल, दानू मांटेसरी स्कूल, मानवता उच्चतर माध्यमिक स्कूल को अनुदान नहीं मिल रहा है। पिछले 13 साल से पांच हजार रुपए के मानदेय पर हाट कालिका इंटर कॉलेज में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
बताया कि वन विभाग के पेच के कारण सरकारी ग्रांट नहीं मिल पा रही है, जबकि अन्य कई भवन बने और वन विभाग का पेच हट गया। कहा कि स्थानीय विधायक एवं श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल तो वोट मांगने के समय हाथ जोड़कर दिखते हैं। कई बार जाने के बाद भी उन्होंने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
women in CM rawat feet - फोटो : AmarUjala
उमा काफी देर तक सीएम रावत के पांव पकड़े रहीं। उमा को हटाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने काफी प्रयास किया मगर असफल रहीं। इस दौरान अधिकारियों की पेशानी पर बल पड़ गए। सीएम के आश्वासन देने के बाद ही उमा ने पांव छोड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें