फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंची परिणीति ने इस तरह से जीता फैंस का दिल, शूटिंग के पहले दिन की कुछ तस्वीरें आई सामने

Wed, 06 Dec 2017 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 8
Parineeti Chopra in uttarakhand - फोटो : amar ujala
यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो गई। फिल्म की नायिका  परिणीति चोपड़ा सोमवार को चार्टर्ड विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचीं। उन्होंने अपनी खास अंदार से फैंस का दिल जीता
विज्ञापन

2 of 8
arjun kapoor in during the shooting - फोटो : amar ujala
पहले दिन लिंक रोड स्थित एक गारमेंट्स के शोरूम में फिल्म के कुछ शॉट शूट किए गए। पिथौरागढ़ जिले में बन रही बड़े पर्दे की पहली फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

3 of 8
परिणीति चोपड़ा
फिल्म की शूटिंग टीम सुबह छह बजे लिंक रोड पहुंच गई और 8:15 बजे अभिनेता अर्जुन कपूर सेट पर पहुंचे। फिल्म शूटिंग के लिए गारमेंट्स की दुकान का नाम पथिक इंटरनेशनल शॉपी रखा गया है। फिल्म के अनुसार पुलिस कांस्टेबल संदीप पिंकी को भगाकर पिथौरागढ़ ले आता है और वह इसी शोरूम में खरीदारी के लिए जाता है।

4 of 8
परिणीति चोपड़ा
सोमवार को इसी सीन को फिल्माया गया। शूटिंग को देखते हुए लिंक रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।  शूटिंग देखने के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लिंक रोड के पास बने मकानों की छतों और सड़कों पर लोग सुबह से ही एकत्र हो गए।
विज्ञापन

5 of 8
arjun kapoor
 फिल्म के मुख्य किरदार संदीप की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मंगलवार को दूसरे दिन फिल्म की शूटिंग टनकपुर रोड तिराहा के पास के एक होटल में होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन और यूनिट की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

6 of 8
परिणीति चोपड़ा
फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा दूसरे दिन होने वाली शूटिंग में मंगलवार को रोल करेंगी। इसके लिए वह सोमवार को  चार्टर्ड विमान से पिथौरागढ़ पहुंच गई हैं। विमान से उतरते ही उन्होंने सबसे पहले बच्चों के पास आकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

7 of 8
परिनीती चोपड़ा
अपने मधुर व्यवहार के लिए पहले से ही चर्चित अभिनेत्री ने पायलट को सुरक्षित यात्रा के लिए धन्यवाद दिया और स्वागत को पहुंचे नगरवासियों से शूटिंग को शांतिपूर्वक कराने में सहयोग की अपेक्षा की। नैनीसैनी हवाईपट्टी पर सुरक्षा का जिम्मा जाजरदेवल थाने को दिया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
Arjun kapoor in pithoragarh - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी दीपक बिष्ट और उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने उन्हें सकुशल होटल तक ले जाने की व्यवस्था की। फिल्म की शूटिंग 25 दिनों तक पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में होगी। फिल्म की समापन वाला शॉट झूलाघाट के झूलापुल पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें