फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अपने इस हमशक्ल को देख चौंक गए थे शशि कपूर, अपने ही साथ रखने की थी तमन्ना

Wed, 06 Dec 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
Ashwani sharma and Shashi Kapoor
उत्तराखंड के इस शशि कपूर को जब मशहूर रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर ने अपने सामने देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह बिल्कुल उनकी तरह दिखते है। शशि कपूर इन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 10
Ashwani sharma - फोटो : amar ujala
अपने जमाने के मशहूर रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर की मौत की खबर उनके हमशक्ल दून निवासी अश्वनी शर्मा के लिए दुखों का पहाड़ बनकर आई। जैसे ही शाम को अचानक अश्वनी शर्मा(डुप्लीकेट शशि कपूर) को अपने गुरु के मरने की खबर मिली तो उनके सांसे अटक गई।
विज्ञापन

3 of 10
Ashwani sharma - फोटो : amar ujala
गमजदा अश्वनी शर्मा ने रात का खाना भी नहीं खाया। उनके दिलो-दिमाग में तीन साल पहले मुंबई में शशि कपूर से हुई मुलाकात और उनकी बातें ताजा हो गई। अश्वनी शर्मा देहरादून में चाय की दुकान चलाते हैं। उनका रंगरूप, कद-काठी, चाल-ढाल, हाव-भाव और अदाएं बिल्कुल रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर जैसी हैं। उन्हें दून से लेकर मुंबई से डुप्लीकेट शशि कपूर के तौर पर भी पहचाना जाता है।

4 of 10
शशि कपूर
अश्वनी शर्मा असल में शशि कपूर के जवानी के दिनों जैसे दिखते हैं। वह आज भी वैसे ही सूट-बूट में रहते हैं। सोमवार को भी वैसे ही थे, जब उनसे अमर उजाला संवाददाता ने मुलाकात की। आज उनके चेहरे पर पहले जैसी खुशी नहीं बल्कि गम था। दुख था उस सुपरस्टार के जाने का, जिसे वह अपना गुरु मानते थे।
विज्ञापन

5 of 10
Ashwani sharma and Shashi Kapoor
अश्वनी शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले जब वह शशि कपूर के सामने पहुंचे थे तो बेहद बीमार और कमजोर लग रहे शशि कपूर अपने हमशक्ल को सामने देखकर चौंक गए थे। हालांकि पूरी जिंदगी में करीब दस बार शशि कपूर से अश्वनी की मुलाकात हुई है।
विज्ञापन

6 of 10
shashi kapoor
शशि कपूर जैसा दिखने की वजह से वह न केवल दून बल्कि मुंबई तक कई शो में काम कर चुके हैं। हमशक्ल के तौर पर अश्वनी शर्मा हिंदी फिल्म मजहब की दीवार, श्री एलएलबी, प्यार और क्रांति के अलावा भोजपुरी फिल्म कैसन लागी धूम में अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
shashi kapoor
अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह जब तीन साल पहले शशि कपूर से मिले थे तो उन्होंने उन्हें बेटी संजना कपूर की फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। शशि कपूर चाहते थे कि अश्वनी शर्मा मुंबई में उनके साथ ही रहें, क्योंकि उन्हें देखकर उन्हें अलग अहसास होता था। एक अलग ऊर्जा मिलती थी।

8 of 10
shashi kapoor
अश्वनी शर्मा का कहना है कि उनकी तमन्ना था कि जब तक मैं जिंदा रहूं, तब तक शशि कपूर भी जिंदा रहें। वह मेरे गुरु थे। पथ प्रदर्शक थे। आज वह नहीं रहे तो लगता है जैसे जीवन ही व्यर्थ हो गया है।

9 of 10
shashi kapoor
अश्वनी शर्मा ने बताया कि जब वह कार्यक्रमों में जाते थे तो शशि कपूर के नाम से ही भीड़ इकट्ठा होती थी। इसके बाद उन्हें देखकर सबको लगता था कि सचमुच शशि कपूर आ गए हैं। लेकिन अब जब शशि कपूर ही नहीं रहे तो लगता है कि जैसे मेरी आत्मा ही निकल गई है। मैं जिंदा हूं लेकिन अधूरा हो गया हूं।
विज्ञापन

10 of 10
शशि कपूर
अश्वनी शर्मा न केवल शशि कपूर जैसे दिखते हैं बल्कि उनके डायलॉग भी खूब याद हैं। उन्होंने शशि कपूर की याद में उनका मशहूर डायलॉग सुनाया-हम गायब होने वालों में से नहीं, जहां-जहां से गुजरते हैं, जलवे दिखाते हैं, दोस्त तो क्या दुश्मन भी याद रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें