फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की वादियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखिए धरती पर जन्नत सा नजारा

Tue, 02 Jan 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 8
auli
क्या आपने कभी धरती पर जन्नत सा नजारा देखा है। नहीं , तो इन तस्वीरों को देखकर आप भी दीदार करे बिना रह नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
auli
औली में नए साल के पहले दिन हुई बर्फबारी अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सौगात लेकर आई है। बर्फबारी का यह सिलसिला एक दिन भी और जारी रहा तो स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए कृत्रिम बर्फ बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोमवार को देर शाम तक औली में बर्फबारी होती रही और यहां करीब तीन इंच बर्फ जम गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
auli
औली रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि औली में आगामी 15 से 21 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के लिए औली स्लोप पर एक सप्ताह से विदेशी टेक्नीशियनों की ओर से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू किया जा रहा था, लेकिन उचित तापमान और नमी न मिलने से बर्फ नहीं बन पा रही थी। शासन-प्रशासन भी अब बर्फबारी के लिए मौसम पर निगाहें टिकाए हुए थे।

4 of 8
auli
वहीं, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में शाम तक करीब छह-छह इंच बर्फ जम गई है। उत्तरकाशी जिले में हर्षिल गंगोत्री क्षेत्र में देर शाम हल्की बर्फबारी हुई है। केदारनाथ क्षेत्र में भैरवनाथ और दुग्ध गंगा की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
auli
चमोली जिले में सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और करीब बारह बजे से बदरीनाथ, हेमकुुंड साहिब व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। औली, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। नए साल का जश्न मनाने औली पहुंचे पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

6 of 8
auli
बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। नए साल का जश्न मनाने पहुंची दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र की सुलेखा, आयुशी और मोहित का कहना है कि वे पहली बार औली पहुंचे हैं और यहां बर्फबारी को करीब से देखा। भारी ठंड में भी बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

7 of 8
auli - फोटो : hillstravels
सोमवार देर शाम हर्षिल, मुखबा, धराली, गंगोत्री क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। मुखबा निवासी सुधांशु सेमवाल, सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा आदि ने बताया कि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के समय बिना बारिश के सीधे बर्फ की फुहारें पड़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
auli - फोटो : nativeplanet
बर्फबारी होने से क्षेत्र में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। उपला टकनौर क्षेत्र में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। इधर हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते जिला मुख्यालय एवं निचली घाटियों में भी ठंड बढ़ गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें