फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की खुशियों से पहले घरों में छाया मातम, अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 02 Jan 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 7
car acident
थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के बीच कुमाऊं मंडल में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। अधिकतर हादसों में जान गंवाने वाले नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
car accident - फोटो : amar ujala
 पुलिस की मानें तो गुरना, पंडवखोली में जान गंवाने वाले युवकों को छोड़कर बाकी लोगों की मौत नशे में वाहन चलाने की वजह से हुई है। इसके अलावा पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन करके बाइक से लौट रहे दो युवक भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 7
car acident
रविवार को स्यूजी गांव निवासी विनोद कुमार (30) पुत्र मनी राम अपने साथी होशियार सिंह रावत (36) के साथ हल्द्वानी से आल्टो कार खरीदकर-पिथौरागढ़ जा रहे थे। कार होशियार सिंह चला रहे थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना से करीब दो किमी आगे धनौड़ा बैंड पर कार पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी।

4 of 7
car acident
हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर, अल्मोड़ा जिले के पांडवखोली में नए साल का जश्न मनाने दिल्ली से पहुंचे बलजीत नगर दिल्ली निवासी नरेश कुमार (32) पुत्र गोपाल राम की 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
car acident
ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में नए साल का जश्न मनाकर बाइक से लौट रहे युवकों ने शराब के नशे में एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल दलीप सिंह ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया।  गूलरभोज जलाशय से ही जश्न मनाकर बाइक से लौट रहे चंदननगर निवासी महादेव तरफदार (24) और उसके दोस्त सुमित राय (22) की हादसे में मौत हो गई। चक्कीमोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से इनकी बाइक भिड़ गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
Bike Accident
इधर नए साल का जश्न मनाने रविवार रात बाइक से नैनीताल जा रहे दो युवकों को रानीबाग में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हल्द्वानी के वार्ड नंबर 20 नई बस्ती निवासी कमर दराज के 18 वर्षीय बेटे आरिश की मौत हो गई, जबकि उसके साथी दानिश की हालत गंभीर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधर लालकुआं में नए साल का जश्न मनाकर वीआईपी गेट कालोनी निवासी मंगली सक्सेना का बेटा संजय अपनी स्कॉर्पियो कार से दोस्तों को उनके घर इंदिरानगर बिंदुखत्ता छोड़ने जा रहा था। ढलान चक्की के समीप उनकी स्कॉर्पियो कार एक घर की चहारदीवारी और शौचालय तोड़ती हुई आंगन में खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में संजय की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त विक्रम सिंह उर्फ विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें