फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस मंदिर में है अदभुत मणि, नाग देवता आज भी करते हैं इसकी रक्षा, तस्वीरों में देखिए...

Mon, 29 Jan 2018 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
naagmani
भारत के इस मंदिर में आज भी एक अद्भुत मणि मौजूद है। लेकिन कोई इसे हाथ तक नहीं लगा सकता। नाग देवता खुद इसकी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Nagmani - फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर में पुजारी के अलावा और किसी महिला और पुरुष को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
LATU DEVTA TEMPLE
इतना नहीं नहीं इस मंदिर में पुजारी को भी आंख, नाक और मुंह पर पट्टी बांध कर देवता की पूजा करनी पड़ती है। श्रद्धालु इस मंदिर परिसर से लगभग 75 फीट की दूरी पर रहकर पूजन करते हैं।

4 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
स्‍थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में नागराज अपनी अद्भुत मणि के साथ रहते हैं। जिसे देखना आम लोगों के वश की बात नहीं है। पुजारी भी नागराज के महान रूप को देखकर डर न जाएं इसलिए वे अपने आंख पर पट्टी बांधते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
लाटू मंदिर
मान्यताओं के आधार पर यह भी मानना है कि मणि की तेज रौशनी इंसान को अंधा बना देती है। न तो पुजारी के मुंह की गंध तक देवता तक और न ही नागराज की विषैली गंध पुजारी के नाक तक पहुंचनी चा‌हिए। इसलिए वे नाक-मुंह पर पट्टी लगाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
चमोली जिले में देवाल ब्लॉक में वांण नामक स्थान पर मौजूद यह देवस्थल लाटू मंदिर नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसान लाटू देवता नंदा देवी के धर्म भाई हैं। वांण गांव 12 साल बाद होने वाली उत्तराखंड की सबसे लंबी पैदल यात्रा श्रीनंदा देवी की राज जात यात्रा का बारहवां पड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
​इस मंदिर के कपाट साल में एक ही दिन वैशाख माह की पूर्णिमा को खुलते हैं और पुजारी आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर कपाट खोलते हैं। श्रद्धालु और भक्त दिन भर दूर से ही लाटू देवता का दर्शन कर मनोकामना मांगते हैं। इस दिन यहां एक विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें