फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य से भरा एक मंदिर, जहां विराजमान हैं नागराज और उनकी अद्भुत मणि

Tue, 19 Jul 2016 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
लाटू मंदिर
उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहां महिला और पुरुष किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं इस मंदिर में नागराज और उनकी अद्भुत मणि होने की भी बात कही जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
लाटू मंदिर
इतना नहीं नहीं इस मंदिर में पुजारी को भी आंख, नाक और मुंह पर पट्टी बांध कर देवता की पूजा करनी पड़ती है। श्रद्धालु इस मंदिर परिसर से लगभग 75 फीट की दूरी पर रहकर पूजन करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लाटू मंदिर
स्‍थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में नागराज अपनी अद्भुत मणि के साथ रहते हैं। जिसे देखना आम लोगों के वश की बात नहीं है। पुजारी भी नागराज के महान रूप को देखकर डर न जाएं इसलिए वे अपने आंख पर पट्टी बांधते हैं।
 

4 of 6
लाटू मंदिर
यह भी मानना है कि मणि की तेज रौशनी इंसान को अंधा बना देती है। न तो पुजारी के मुंह की गंध तक देवता तक और न ही नागराज की विषैली गंध पुजारी के नाक तक पहुंचनी चाए। इसलिए वे नाक-मुंह पर पट्टी लगाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
लाटू मंदिर
चमोली जिले में देवाल ब्लॉक में वांण नामक स्थान पर मौजूद यह देवस्थल लाटू मंदिर नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसान लाटू देवता नंदा देवी के धर्म भाई हैं। वांण गांव 12 साल बाद होने वाली उत्तराखंड की सबसे लंबी पैदल यात्रा श्रीनंदा देवी की राज जात यात्रा का बारहवां पड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाटू मंदिर
​इस मंदिर के कपाट साल में एक ही दिन वैशाख माह की पूर्णिमा को खुलते हैं और पुजारी आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर कपाट खोलते हैं। श्रद्धालु और भक्त दिन भर दूर से ही लाटू देवता का दर्शन कर मनोकामना मांगते हैं। इस दिन यहां एक विशाल मेला लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें