कब खत्म होगी दुनिया इस तिलस्मी गुफा में छुपा है ये राज, तस्वीरें...
Sun, 04 Sep 2016 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
patal bhubaneswar cave
उत्तराखंड में ऐसे अनेक प्राचीन मंदिर तथा दर्शनीय स्थान हैं जिनके साथ अध्यात्म और महत्वपूर्ण घटनाओं के अध्याय जुड़े हैं।
patal bhubaneswar cave
कुमाऊं मंडल के गंगोलीहाट में स्थित एक प्राचीन गुफा के बारे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस गुफा में प्रलय का रहस्य छिपा है।
पाताल भ्ाुवनेश्वर
गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वरी है। स्कंद पुराण के अनुसार इसमें भगवान भोलेनाथ निवास करते हैं और देवी-देवता तक उनके दर्शन-पूजन के लिए यहां आते हैं।
पाताल भ्ाुवनेश्वर गुफा
गुफा अपने आप में कई रहस्यमयी तत्थों को समेटे हुए है। यहां का सबसे रोचक रहस्य संसार में प्रलय की घटना से जुड़ा है।
पाताल भ्ाुवनेश्वर
गुफा में चार खंभे लगे हुए हैं। ये सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग के प्रतीक हैं।
पाताल भ्ाुवनेश्वर
प्रथम तीन युगों को दर्शाने वाले खंभों का आकार समान है लेकिन कलियुग का खंभा सबसे लंबा है।
पाताल भ्ाुवनेश्वर कुंड
इस खंभे के ऊपर एक पिंड भी नीचे लटक रहा है।
patal bhubaneswar cave
मान्यता है कि यह पिंड प्रत्येक 7 करोड़ वर्षों में 1 इंच बढ़ता है।
patal bhubaneswar cave
यह सिलसिला हमेशा जारी रहेगा ओर जिस दिन कलियुग के खंभे और पिंड का मिलन हो जाएगा, उसी क्षण प्रलय आ जाएगी।
पाताल भ्ाुवनेश्वर गुफा
पाताल भुवनेश्वर गुफा का प्रवेश द्वार।