फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरजहां हत्याकांड: पुलिस हिरासत में बोला दवा कारोबारी, साजिश का पता होता तो घोंट देता बेटे का गला

Sat, 11 May 2019 09:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
समरजहां की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी पर दवा कारोबारी राकेश गुप्ता पुलिस हिरासत में आपा खो बैठे। उन्होंने कहा कि यदि समरजहां की हत्या की साजिश की पहले भनक लग जाती तो वह बेटे कार्तिक का गला घोंट देते। उन्होंने कहा कि हत्या के लिए जिम्मेदार हर शख्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन वह पूरी तरह बेकसूर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने समरजहां हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पहले कार्तिक ने कत्ल की साजिश की पूरी कहानी मीडिया को बताई। इसके बाद दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता से सवाल हुआ तो वे अचानक उग्र हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
समरजहां का फाइल फोटो
गुप्ता का कहना था कि उन्हें समरजहां की हत्या का दूर तक अंदेशा नहीं था। पहले दिन से ही वे पुलिस से लगातार दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस ने हत्या की साजिश में उन्हें ही फंसा दिया है। 

4 of 5
समरजहां का फाइल फोटो
बता दें कि समरजहां की हत्या उसके साथ लिव इन में रहने वाले राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी और बेटे ने सोची समझी साजिश के तहत सुपारी देकर कराई थी। यह दावा करते हुए पुलिस ने गुप्ता परिवार के तीनों सदस्यों और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
समरजहां पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस का दावा है कि कार्तिक गुप्ता ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद चार लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस के अनुसार इसमें से कुछ रकम कार्तिक को माता-पिता ने ही उपलब्ध कराई थी। मुख्य आरोपी की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस की दबिश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें