फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में उद्योगपुरम, परतापुर निवासी बृजपाल भोला की झाल पर कैसे पहुंच गया, इसको लेकर परिवार के लोगों के जेहन में कई सवाल हैं। कार में दूसरा व्यक्ति बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी नरेंद्र त्यागी था। ब्रजपाल के परिजन भी नरेंद्र को नहीं जानते हैं। इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। प्राथमिक जांच में कार में दम घुटने से मौत बता पुलिस पल्ला झाड़ने में जुटी है। बड़ा सवाल है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है, जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी इसकी सुध नहीं ली। जबकि लोगों का कहना है कि दोपहर से यह गाड़ी यहां पर खड़ी थी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने का दावा कर रही है।