फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में टैलेंटेड युवाओं को ढूंढ रहीं मल्टीनेशनल कंपनियां

Thu, 03 Nov 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : demo pic
सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज पथरीबाग में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई मल्टीनेशनल कंपनियां आ रही है। जो युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका दे रही है।
विज्ञापन

2 of 6
kk paul and harish rawat - फोटो : AmarUjala
रोजगार मेला में आई कंपनियां युवाओं को स्थायी और अस्थायी के तौर पर रोजगार देगी। मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
जाॅब
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेला की पूरी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बने रहे इसलिए सीमित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।
 

4 of 6
sdf
उन्होंने बताया कि होटल, हास्पीटेलिटी, उद्योग क्षेत्र में जिसकी उम्र 22 से 30 वर्ष है और डीएचएम व बीएचएम में न्यूनतम 55 प्रतिशत है और वह आवेदन किया कर चुका है तो वह मेला में आ सकता है। फार्मा उद्योग में डीफार्मा, बी फार्मा, एमफार्मा जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत रखी गयी हे।
 
विज्ञापन

5 of 6
ae
इसके अलावा आईटी क्षेत्र एमसीए, एमएस आईटी, नर्सिंग क्षेत्र में बीएस नर्सिंग, जीएनएम व एएनएम, मैनेजमेंट क्षेत्र बीबीए, एमबीएस, पीजीडीएम (मार्केटिंग व फाइनेंस) आदि क्षेत्र में जिनकी उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है वह ही मेला में शामिल हो सकते हैं। मेला में अपना सीवी, फोटोग्राफ एवं प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियां साथ लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें