फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में छाने के बाद बाबा रामदेव अब विदेशी चैनलों पर भी जमाएंगे धाक

Wed, 02 Nov 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
patanjali
देश में टीवी चैनलों पर तीसरे सबसे बड़े विज्ञापन ब्रांड के रूप में स्थापित होने के बाद बाबा रामदेव पर अब विदेशी चैनलों पर भी छाने की तैयारी में हैं। योग गुरु बाबा रामदेव नए साल में सीएनएन और बीबीसी जैसे विश्व के कई बड़े चैनलों पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
बेहद खतरनाक है आटा नूडल्स
रामदेव अब पतंजलि प्रणीत योग को पूरी तरह वैश्विक बनाने की तैयारी में हैं। भारत के बाद विश्वभर में स्वदेशी और आर्गेनिक का प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
baba ramdev
गौरतलब है कि इसके लिए बाबा नहीं अपितु विदेशी चैनल प्रयास कर रहे हैं। पतंजलि, सूत्रों के अनुसार सीएनएन और बीबीसी जैसे करीब पांच चैनलों ने बाबा से संपर्क साधा है।

4 of 6
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
आने वाले नए साल में यदि बाबा दुनिया के कई देशों में टीवी पर नजर आने लगे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। अब तक के प्रचार अभियान में बाबा स्वयं ही अपने ब्रांड एंबेसडर बने और सकल आय का मात्र दो से तीन प्रतिशत विज्ञापनों पर खर्च किया।
विज्ञापन

5 of 6
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : फाइल फोटो
इस समय बाबा 4524 घंटे प्रति मास चैनलों के विज्ञापनों में आ रहे हैं और उनके योग और बयान इससे अलग हैं। पतंजलि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और रेकिट बेकिंजर के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाली कंपनी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलगेट ने माना, पतंजलि से टक्कर - फोटो : gettyimages
सब कुछ ठीक चला तो अगले वर्ष स्पोर्ट्स शूज और अगली दिवाली सीजन में आतिशबाजी तक बाजार में लाने की तैयारी कर चुके बाबा शीघ्र ही अपने आयुर्वेदिक पदार्थों का प्रचार विदेशी चैनलों पर करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें