उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को अपने पुत्र हरि अनंत अंबानी के साथ बदरीनाथ और केदारनाध पहुंचकर धाम में मत्था टेका।
Trending Videos
विज्ञापन
बेटे संग बदरी-केदारधाम पहुंचे मुकेश अंबानी
2 of 6
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमरउजाला
अंबानी हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। मुकेश अंबानी हर साल बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन
बेटे संग बदरी-केदारधाम पहुंचे मुकेश अंबानी
3 of 6
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमरउजाला
कार से वे पहले धाम में स्थित कोकिला धीरज भवन पहुंचे। वहां करीब दस मिनट विश्राम करने के बाद बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। अंबानी ने प्रसाद के साथ भगवान बदरीविशाल को पांच किलो मक्खन और तुलसी की मालाएं भेंट की।
बेटे संग बदरी-केदारधाम पहुंचे मुकेश अंबानी
4 of 6
मुकेश अंबानी
- फोटो : अमरउजाला
करीब आधे घंटे तक अंबानी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा की। उन्होंने धाम में पूजा व्यवस्थाओं के लिए एक करोड़ 55 लाख की धनराशि मंदिर समिति को भेंट की है।
विज्ञापन
बेटे संग बदरी-केदारधाम पहुंचे मुकेश अंबानी
5 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमरउजाला
इसके बाद वे प्रसिद्ध कथावाचक रमेश भाई ओझा के धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे। वहां से सुबह दस बजकर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शनों को चले गए।
मुकेश अंबानी अपने पुत्र के साथ दोपहर पौने 12 बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने मंदिर समिति व अन्य लोगों से बातचीत की।