हम बात कर रहे हैं जियो के जन्मदाता मुकेश अंबानी की। पहले इनका बदरीनाथ आने का प्रोग्राम रद्द हो गया था। लेकिन, फिर क्या हुआ कि वे अचानक बदरीनाथ पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
रविवार को मुकेश अंबानी सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां 15 मिनट तक पूजा अर्चना के बाद वे कोकिला धीरज भवन में विश्राम करने चले गए।
विज्ञापन
3 of 5
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
बता दें कि इससे पहले केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को डीजीसीए द्वारा अनुमति नहीं देने के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी थी।
4 of 5
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
बताया जा रहा है कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को अनुमति मिलने के बाद उनका कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित किया गया।
वैसे उन्हें परिवार समेत सात मई को केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए आना था। उन्होंने एक निजी कंपनी से हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन डीजीसीए द्वारा केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को अनुमति नहीं देने की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।