फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फैंस के दीवानेपन से डरी पुलिस, बढ़ा दी 'माही' की सिक्योरिटी

Fri, 10 Feb 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
MS Dhoni - फोटो : AmarUjala
प्रशंसकों की दीवानगी देखकर पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है। चीता पुलिस दिनभर धोनी के ससुराल के आसपास राउंड मारती रही।
विज्ञापन

2 of 6
police
वहीं प्रशंसक पांचवें दिन भी माही को देखने के लिए बेताब दिखे। लेकिन माही पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले, जिससे प्रशंसक मायूस हुए। वहीं माही की पत्नी साक्षी ने बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ बाजार से शॉपिंग की।
 
विज्ञापन

3 of 6
sakshi dhoni - फोटो : amar ujala
महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रविवार से डालनवाला के नेमी रोड स्थित अपनी ससुराल में ठहरे हुए हैं। अपनी बेटी जीवा का जन्मदिन भी यहीं मनाया। दूसरी ओर धोनी से मिलने को बेताब प्रशंसक गेट के बाहर जमे हुए हैं। बता दें कि बुधवार को प्रशंसकों ने गेट पर चढ़कर धोनी-धोनी की नारे लगाए थे। इसी चक्कर में गेट का ताला भी टूट गया था।
 

4 of 6
ziva
धोनी के ससुराल वालों ने काफी नाराजगी जताई और पुलिस से मौखिक शिकायत की। जिसके बाद से बृहस्पतिवार को डालनवाला पुलिस ने माही की निगरानी बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
ms dhoni
दोपहर के समय जब धोनी की पत्नी साक्षी और इसकी मां शैला सिंह बाजार से घर को लौटे तो प्रशंसकों को लगा कि शायद धोनी आ गए। उन्होंने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फैन्स को हटाते हुए गाड़ी को आगे बढ़वाया। उधर, घर से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि धोनी ने दिनभर भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच देखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ms dhoni
दिनभर घर के बाहर जमा रहने वाले प्रशंसकों को जब बुधवार को वहीं खड़े रात हो गई तो धोनी कुछ पल के लिए बाहर आए। उन्होंने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए। कई फैन्स ने फोटोग्राफ लेने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें