cremation
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन रायवाला पुलिस ने आरोपी चालक राकेशलाल पुत्र बच्चनलाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मसूरी थाने में कोल्हूखेत के पुलिस चौकी इंचार्ज कबूल सिंह ने आरोपी चालक राकेशलाल के विरुद्ध आईपीसी की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) व एमवी एक्ट की धारा-279 (लापरवाही से वाहन चलाना) का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक वैभव, आकांक्षा, तरुण, दिशा, वरुण, संजय, बलराम, मुनमुन, नूपुर, ऋषभ, पूनम, धन देवी, रूबी, सोनिया वाधवा, निशान वाधवा, भाव्या, सोनू वाधवा, महेश, भूमि और अनेश गोयल सभी हरिद्वार के रहने वाले थे।