मोबाइल कंपनियां ऐसी चालाकी कर रही हैं कि आप जानकर दंग रह जाएं। ऐसा ही हुआ जब देहरादून में प्रशासन को ऐसी जगह मोबाइल टॉवर लगा मिला जहां कोई सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
2 of 7
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
मोबाइल कंपनी में चालाकी दिखाते हुए पानी की टंकी के अंदर मोबाइल टॉवर लगा दिया। लेकिन कंपनी की चालाकी शुक्रवार को धरी रह गई। एमडीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर टावर को ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन
3 of 7
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के कांवली स्थित हरिपुरम में एक मोबाइल कंपनी ने चालाकी दिखाते हुए छोटा मोबाइल टावर लगा दिया। इसको देखकर किसी को शक ना हो इसलिए उसके बाहर से पानी की टंकी लगा दी। कुल मिलाकर पानी की टंकी को नीचे से काटकर उसके अंदर पूरा का पूरा मोबाइल टावर लगा दिया गया।
4 of 7
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
पड़ोस में रहने वाली महिला को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने एमडीडीए सचिव पीसी दुमका से शिकायत की। जिसके बाद सचिव ने नोटिस जारी कर टावर को सील कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने बायलॉज के अनुसार कंपनी को कंपाउंडिंग के लिए मैप जमा करने का समय भी दिया लेकिन कंपनी ने कंपाउंडिंग नहीं कराई। जिसके बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने टावर को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
हरिद्वार बाईपास रोड पर खुर्शीद मोहम्मद के चार मंजिला कांप्लेक्स को भी शुक्रवार को एमडीडीए ने सीज कर दिया। सचिव पीसी दुमका ने बताया कि अवैध कामर्शियल कांप्लेक्स के खिलाफ इस माह यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि खुर्शीद स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण कर रहा था।
उसे नोटिस जारी कर कंपाउंडिंग के लिए मैप जमा कराने को कहा गया लेकिन उसने नहीं किया। इस पर शुक्रवार को विभागीय टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को सीज कर दिया।