फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को मंदिर ले जाने पर भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला, तस्वीरें

Sat, 21 May 2016 05:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
तरुण विजय पर हमला - फोटो : AmarUjala
दलितों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए राज्य सभा सांसद तरुण विजय पर भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले में सांसद समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

2 of 7
तरुण विजय - फोटो : AmarUjala
भीड़ में शामिल लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। तरुण विजय ने वाहन की आड़ लेकर किसी तरह खुद को पत्थरों से बचाने की कोशिश की पर इसी बीच एक पत्थर उनके सिर पर लगा।
विज्ञापन

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

3 of 7
सांसद पर हमला करने को आक्रोशित भीड़ - फोटो : AmarUjala
उन्होंने लहूलुहान हालत में करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने पथराव करके वाहनों से शीशे तोड़ दिए और सांसद के साथ गए आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर की गाड़ी को खाई में ढकेल दिया।

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

4 of 7
शिलगुर मंदिर - फोटो : AmarUjala
पोखरी गांव चकराता ब्लाक मुख्यालय से 45 किमी दूर है। जहां शिलगुर देवता का नवनिर्मित मंदिर बना है। शुक्रवार को यहां मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन था।
विज्ञापन

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

5 of 7
तरुण विजय पर हमला - फोटो : AmarUjala
इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम करीब सवा चार बजे तरुण विजय देवता के दर्शन करके दौलत कुंवर व अन्य के साथ लौट रहे थे।
विज्ञापन

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

6 of 7
तरुण विजय पर हमला - फोटो : AmarUjala
इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनका हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने लहूलुहान हालत में करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला

7 of 7
सांसद के सिर में गंभीर चोट आई हैं। - फोटो : AmarUjala
पुलिस कर्मियों ने सांसद को दूसरे वाहन से चकराता के मिलिट्री अस्पताल के लिए रवाना किया। इधर आक्रोशित भीड़ ने सांसद और दौलत कुंवर जिस वाहन से आए थे उसे आग के हवाले करने की भी कोशिश की। सफल नहीं होने पर लोगों ने वाहन को खाई में पलट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें