फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्किन बांड ने मसूरी में मनाया बर्थडे, हजारों ने किया विश

Thu, 19 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
रस्किन बांड ने मनाया 83वां बर्थडे - फोटो : AmarUjala
अंग्रेजी के महान उपन्यासकार और पद्मभूषण रस्किन बांड ने बृहस्पतिवार को जीवन के 82वां वसंत पार किया। उनके 83 वें जन्मदिन पर हजारों प्रशंसक, पाठक और शुभचिंतकों ने बधाई दी। मसूरी घूमने आए पर्यटक भी बांड के लिए प्रशंसकों का ये प्रेम देखकर अभिभूत थे।
विज्ञापन

रस्किन बांड ने मसूरी में मनाया बर्थडे

2 of 5
रस्किन बांड ने मनाया 83वां बर्थडे - फोटो : AmarUjala
बांड ने हर दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी अपनी दिनचर्या शुरू की। सुबह उठते ही उनके फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थिति यह हो गई कुछ देर के लिए रस्किन बांड को अपना बेसफोन बंद करना पड़ा। घर पर जन्मदिन मनाने के बाद बांड ने मालरोड पर केक काटकर प्रशंसकों के साथ भी खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन

रस्किन बांड ने मसूरी में मनाया बर्थडे

3 of 5
रस्किन बांड ने मनाया 83वां बर्थडे - फोटो : AmarUjala
जन्मदिन की सुबह रस्किन बांड की एडॉप्टेड फैमिली के पोते राकेश और उनकी पत्नी बीना ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें केक खिलाया। राकेश ने बताया कि दादा जी का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया जाता है। गढ़वाल की पौराणिक मान्यता और परंपरा के अनुरूप दाल के पकौडे़ बनाए गए।

रस्किन बांड ने मसूरी में मनाया बर्थडे

4 of 5
रस्किन बांड ने मनाया 83वां बर्थडे - फोटो : AmarUjala
दोपहर बाद लगभग तीन बजे रस्किन बांड मालरोड स्थित कैंब्रिज बुक डिपो पहुंचे। वहां पहले से बच्चे और प्रशंसक काफी संख्या में मौजूद थे। बांड ने बच्चों से बात की और ऑटोग्राफ दिए। बांड से मिलने और बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्किन बांड ने मसूरी में मनाया बर्थडे

5 of 5
रस्किन बांड ने मनाया 83वां बर्थडे - फोटो : AmarUjala
शाम को छोटी डिनर पार्टी भी आर्गनाइज हुई। शाम को बांड के निवास पर भी उनके प्रशंसक भी बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें