फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य बदरी में चट्टान पर दिख रही भगवान हनुमान के मुख जैसी आकृति, देखने वाले भी हैरान, तस्वीरें...

Mon, 17 Aug 2020 01:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
भगवान हनुमान के मुख जैसी आकृति - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में भविष्य बदरी में एक चट्टानी भाग पर भगवान हनुमान के मुख जैसी आकृति उभर कर आई है। लोगों का दावा है कि यह भगवान हनुमान का मुख ही है। इस आकृति को जो भी देख रहा है वो हैरान है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आकृति दिखने के बाद से अब ग्रामीण चट्टान के इर्द-गिर्द के क्षेत्र को हनुमान चट्टी के रूप में विकसित करने में जुट गए हैं। वर्ष 2019 में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष ने सबसे पहले चट्टान पर यह आकृति उभरी हुई देखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह स्थान जोशीमठ से करीब नौ किमी की दूरी पर बड़गांव और ढाक गांव के मध्य है। मंदिर के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया, लेकिन चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने से मंदिर समिति भंग हो गई और इस योजना पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम की दूरी दस किमी है। ठीक उसी प्रकार चट्टान पर दिखी हनुमान मुख आकृति भी भविष्य बदरी से दस किमी की दूरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि फिलहाल शिला के इर्द-गिर्द समतलीकरण किया जा रहा है। यहां हनुमान मंदिर के साथ ही परिक्रमा स्थल और पुजारी आवास भी स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें